आगरालीक्स…(.Agra News 16th November)काम की खबर आगरा से बाहर जाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन 21 नवंबर के बाद कराएं, किराया कम लगेगा, अभी रिजर्वेशन कराने पर ज्यादा किराया देना होगा। आगरा से हर रोज 150 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं।
कोरोना काल में ट्रेनों के नंबर और किराया बढ़ा दिया गया था। अब ट्रेन की रिजर्वेशन टिकट का पुराना किराया लागू किया जा रहा है, इसके साथ ही पुराने नंबर से ही ट्रेनों का संचालन होगा। इसके लिए 21 नवंबर तक हर रोज रात 12 से सुबह पांच बजे तक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम बंद चल रहा है।

21 नवंबर से पुराने किराया
ट्रेनों के नंबर और पुराना किराया 21 नवंबर से पूरी तरह से लागू हो जाएगा, इसकी प्रक्रिया चल रही है। अभी ट्रेनों का किराया अधिक है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि तीन चार दिन में पूरा सिस्टम अपडेट हो जाएगा।