आगरालीक्स…(Agra News 16th November) आगरा में रात में सड़क बनी, सुबह उखड़ गई, भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शहर में जगह जगह सड़क बन रही हैं, करोड़ों का बजट।
आगरा में टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। पीडब्ल्यूडी द्वारा ताजमहल के पीछे बुढ़ाना गांव में कलाल खेरिया तक छह किलोमीटर टूटी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है, करीब 21 लाख की लागत से छह किलोमीटर की सड़क बननी है।
3.5 लाख से बनी एक किलोमीटर की सड़क, सुबह उखड़ी
प्रीमिक्स कारपेट तकनीक से 14 नवंबर की रात को छह किलोमीटर में से एक किलोमीटर की सड़क बनाई गई। यह सड़क 3.50 लाख से बनाई गई। रात में सड़क बनी और सुबह उखड़ गई। सुबह ग्रामीणों ने सड़क उखड़ी देख हंगामा किया, डामर हट गई थी और गिटिटयां उखड़ी हुई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगे का काम रुकवा दिया, यहां छह किलोमीटर की सड़क बननी है।

ये कहना है अधिकारियों का
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संतोष यादव का कहना है कि 20 एमएम की परत बिछाई गई थी, डामर ठंडी होने से गिटिटयां उखड़ गईं। मानक पूर्ण कराकर कार्य कराए जाएंगे। अधिशासी अभियंता जेपी सिंह का कहना है कि मानक व गुणवत्ता में लापरवाही बरती गई है तो ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा, पूरी सड़क उसी ठेकेदार से मानक के अनुरुप बनवाई जाएगी।