Monday , 20 April 2026
Home आगरा Rental accounts are used for cybercrime…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rental accounts are used for cybercrime…#agranews

162

आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) आगरा में साइबर क्राइम की वारदातें सबसे ज्यादा यहां से हो रही हैं. 223 बैंक खाते कराए फ्रीज. डॉ. अरुण गुप्ता के 73 लाख रुपये भी यहां हुए ट्रांसफर..

आगरा में साइबर क्राइम की लगातार वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं. हाल ही में दयालबाग के रहने वाले डॉ. अरुण गुप्ता के खाते से भी बदमाशों ने 73 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. पुलिस के अनुसार आगरा जोन में साइबर क्राइम की वारदातें सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड और मेवात के गैंग द्वारा दी जा रही है. एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि साइबर अपराधी दो तरह के बैंक खातां का इस्तेमाल फाइनेंसियल फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने के लिए करते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे क्रिमिनल्स के पास बड़ी संख्या में किराए के खाते रहते हैं. ये खाते असली आईडी पर खोले जाते हैं. साइबर क्रिमिनल अक्सर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के खातों का यूज करते हैं. ये लोग खाता खुलवाने के लिए इन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहते हैं और इनके कागजात लेकर खाते खोल दिए जाते हैं. एडीएम कार्ड शातिर अपने पास रख लेते हैं और इन्हीं खातों के जरिए ये लोग साइबर अपराध को अंजाम देते हैं. यही नहीं अपराधी रकम को एक बैंक एकाउंट से दूसरे बैंक एकाउंट में घुमाते रहते हैं, जिससे कि पुलिस जांच में उलझी रही. पुलिस जब तक इनकी जांच कर पाती है तब तक रकम निकल चुकी होती है.

एडीजी जोन ने बताया कि झारखंड,पश्चिम बंगाल और बिहार की अलग—अलग बैंकों के करीब 223 खातें फ्रीज कराए गए हैं. 127 बैंक खाते भी अलग—अलग बैंकों के हैं जिन्हें फ्रीज कराया जाना है. साइबर सेल की जांच के अनुसार पहले झारखंड में खाते खुलवाए जाते हैं और फिर रकम को पश्चिम बंगाल के खतों में ट्रांसफर किया जाता है और फिर इसके बाद बिहार और फिर बाद में झारखंड रकम ट्रांसफर होती है. इसके बाद एटीएम के जरिए रकम को निकाल लिया जाता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!