मथुरालीक्स…कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज के बारे में दिया जवाब। राधा के पति मामले में संतों के निशाने पर आ गए हैं मिश्रा।
विवादित टिप्पणी के बाद संतों के निशाने पर हैं कथावाचक
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा राधा रानी पर टिप्पणी पर संतों के निशाने पर आ गए हैं। संत प्रेमानंद महाराज ने उनकी टिप्पणी पर नर्क में जाने की बात कही थी। इसके बाद संतों की एक महापंचायत ने उन्हें माफी मांगने को भी कहा है।
किसी ने मेरा वीडियो गलत तरीके से पेश कियाः मिश्रा
इस बारे में अब कथावाचक मिश्रा ने कहा है कि संत प्रेमानंद महाराज स्वयं ब्रज में श्रीकृष्ण और राधारानी का स्वरूप हैं। वह बहुत ही भोले और सहज संत हैं। किसी ने मेरा वीडियो उनके सामने पेश किया है, अन्यथा उनकी वाणी से किसी के लिए इस तरह के शब्द नहीं निकलते हैं।
जाने-अनजाने गलती हुई है तो चरणों में दंडवत प्रणाम
उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज परम पूज्यनीय है, जाने-अनजाने में कोई गलती है, तो उनके चरणों में मेरा दंडवत प्रणाम।