Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Republic Day celebrate in Rainbow Hospital, Agra & Schools of Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Republic Day celebrate in Rainbow Hospital, Agra & Schools of Agra

120

आगरालीक्स …आगरा में गणतंत्र दिवस की धूम रही, अलग अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया गया। रेनबो हाॅस्पिटल में गणतंत्र दिवस पर एक अभिनव पहल की गई। यहां कर्मचारियों को उनकी अच्छी सोच के फलस्वरूप सम्मानित किया गया। दरअसल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस था। ऐसे में अस्पताल में कर्मचारियों के लिए एक खास प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें सभी कर्मचारियों को बेटियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर नारे लिखने थे। कर्मचारियों को 25 जनवरी तक स्लोगन लिखकर जमा करने थे। प्रतियोगिता में 100 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद 26 जनवरी की सुबह ध्वजारोहण के बाद प्रथम पांच बेहतरीन स्लोगनों के आधार पर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं एक इमरजेंसी आने पर मरीज को खून देकर जान बचाने वाले कर्मचारी राजकुमार को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी विभागों से मेहनती और लगनशील कर्मचारियों को चुनकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। सुबह 10 बजे झंडारोहण के बाद रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डा. आरएम मल्होत्रा, निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. वंदना कालरा, डा. अनूप खरे, डा. मनप्रीत शर्मा, डा. शैमी बंसल, डा. विश्वदीपक, योग गुरू विनय कांत नागर आदि ने कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अस्पताल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने बताया कि रेनबो हाॅस्पिटल द्वारा गुरूद्वारा गुरू का ताल के सामने पार्क को गोद लिया गया है। कर्मचारियों द्वारा लिखे गए यह स्लोगन इस पार्क में नागरिक जागरूकता के लिए लिपिबद्ध किए जाएंगे। इस अवसर पर एचआर प्रबंधक लवकेश गौतम, सुदीप पुरी, केशवेंद्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, धर्मेंद्र सिंह, नवनीत उपाध्याय, मनोज, सचिन, सुगड़ सिंह, कुलदीप, विशाल, राजवीर आदि मौजूद थे।

ये लिखे स्लोगन

  • सूरज की आग ये सहते, ठंडी छांव हमें देते, वृक्ष ही हैं जो मरकर भी हमें जीवन देते।
  • वृक्ष हैं, इस धरती की शान, मत लो इनकी जान।
  • बेटी है तो खुशियों की सौगात, नहीं है जीवन की बर्बादी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उच्च विचार में कदम बढ़ाओ।
  • दुनिया को सफल बनाना है, तो बेटी को हमें बचाना, जिस देश में बेटी का मान बढ़े, उस देश का भी सम्मान बढे़।
  • अगर करनी है जीवन और समाज की सुरक्षा, तो बेटियों को पढ़ा लिखाकर करो उनकी रक्षा।
  • जैसे करते हो खुद की रक्षा, ऐसे ही करो बेटी की सुरक्षा।

इन्होंने जीती स्लोगन प्रतियोगिता

  • मनोज
  • एजेरा पाॅल
  • लवकेश गौतम
  • शशिकांत
  • सत्यवीर

सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार
चांद मोहम्मद, अजय, देवेंद्र गोला, सुधाकर, योगेंद्र, ब्रजेश त्यागी, नरेश, रजनीश, अरूण, बनवारी त्यागी, रोशाना, आकांक्षा, सोनू, ज्ञान प्रकाश, दीपक, विपिन, धर्मेंद्र, खुशबू जैन, हालिम, राजकुमार।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!