आगरालीक्स…शहर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस…आवास विकास व्यापार बाजार समिति ने किया ध्वजारोहण.
कारगिल चौराहा पर किया ध्वजारोहण
26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति आवास विकास व्यापार बाजार समिति आगरा द्वारा कारगिल चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज एसआई विपिन कुमार एवं अध्यक्ष मोनू अग्रवाल मौजूद रहे. राष्ट्रगान के बाद झंडे को सलामी दी गई. इस दौरान उपाध्यक्ष हरिमोहन कटारा, बृजेश सारस्वत, सह सचिव संदीप सोनी, महामंत्री अनुज चौहान, मीडिया प्रभारी रॉबिन पाठक, कार्यकर्ता केशव छाबड़ा, चिराग शर्मा, एवं सभी व्यापारिक गण उपस्थित रहे.