आगरालीक्स …रिपब्लिक टीवी के एडीटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी अरेस्ट, मुंबई के रायगढ पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी सहित तीन को अरेस्ट कर लिया है। अर्णब गोस्वामी को उनके घर से अरेस्ट किया गया है। बुधवार सुबह अलीबाग पुलिस मुंबई पुलिस के साथ वर्ली स्थित अर्णब के 17 वीं मंजिल स्थित आवास पर पहुंची, पुलिस का मीडिया से कहना है कि दरवाजा खोलने में एक घंटा लगा दिया । पुलिस का कहना है कि आईपीसी की धारा 306 के तहत अर्णब को अरेस्ट करने के लिए अरेस्ट वारंट की जरूरत नहीं है।
ये है मामला
आरोप के अनुसार , रिपब्लिक टीवी पर आर्किटेक्ट फर्म
कान्कार्ड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अन्वय नाइक का 83 लाख रुपया बकाया था , नाइक ने रिपब्लिक टीवी का कार्यालय तैयार किया था, इस मामले में 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगे थे ।