आगरालीक्स …(Agra News 28th September).आगरा की आस्था सिटी की बिजली काटने पर हंगामा, बिल्डर पर आजीवन सिक्योरिटी, बिजली पानी, सड़क के लिए 50 हजार रुपये जमा कराने और मूलभूत सुविधाएं न देने के आरोप।
आगरा के एनएच टू, रुनकता, सिकंदरा में आस्था सिटी है। कॉलोनी की बिजली काट दी गई, कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया, आस्था सिटी स्थित बिल्डर के कार्यालय में पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इसके बाद भी बिजली नहीं आई तो कॉलोनी के लोग थाना सिकंदरा पहुंच गए और तहरीर दी है।

50 हजार रुपये अतिरिक्त जमा कराए लेकिन कोई सुविधा नहीं
आस्था सिटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि 50 50 हजार रुपये आजीवन सिक्योरिटी, बिजली, पानी, सड़क के लिए जमा कराए गए लेकिन बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। चौकी इंचार्ज गौरव वर्मा ने आस्था सिटी की डायरेक्टर से वार्ता की, उन्होंने 15 दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।