आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो के सुरक्षा आयुक्त रिटायर पुलिस अधिकारी विजय कपिल बनाए गए हैं, आगरा में मेट्रो का काम छह साल चलेगा, 2026 तक आगरा मेट्रो के दोनों कॉरीडोर बनाए जाने हैं।
आगरा मेट्रो का काम शुरू हो चुका है, पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच 14 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक बनना है। इसके लिए आगरा निवासी रिटायर पुलिस अधिकारी विजय कपिल को आगरा मेट्रो का सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है, वे आगरा में भी कई सालों तक अलग अलग पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
दिसंबर 2022 तक छह किलोमीटर का ट्रैक होना है तैयार
आगरा मेट्रो के पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच कॉरीडोर बनाया जा रहा है। ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक दिसंबर 2022 तक पूरा होना है, इसमें तीन मेट्रो और तीन मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।