आगरालीक्स ..आगरा में सडक किनारे मकान, दुकान और अन्य भवन तभी बना सकते हैं जब पार्किंग की व्यवस्था हो। सडक किनारे पार्किंग से हो रही समस्या को देखते हुए एडीए ने उठाया कदम।
एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाह के आदेश जारी किए गए हैं कि एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, कैंट रोड पर सडक किनारे मकान दुकान सहित अन्य भवन बनाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो निर्माण कार्य नहीं कर सकेंगे, ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।