आगरालीक्स…. आगरा के रिच होम स्टे की महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। स्पा बंद होने के बाद होम स्टे में सेक्स रैकेट चल रहा था। महिला सहित पांच अरेस्ट।
आगरा के ताजगंज के बसई चौकी स्थित रिच होम स्टे की महिला कर्मचारी को 11 नवंबर की रात को गैंगरेप किया गया। चीख पुकार होने पर स्थानीय लोगों ने युवती को बचाया, पुलिस ने रिच होम स्टे से एक महिला सहित पांच लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इस मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं।
युवक के साथ महिला कर्मचारी को कमरे में किया बंद
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि रिच होम स्टे में 11 नवंबर की रात को उसे बुलाने के बाद एक युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवती को पांच हजार रुपये देने की बात कही, इसके बाद युवती पर दबाव बनाया गया कि वह रात भर रुके लेकिन उसने इन्कार कर दिया। उसे शराब पिलाने के बाद गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह के अनुसार, रवि राठौर, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक और महिला को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया।
स्पा सेंटर के बाद होम स्टे में सेक्स रैकेट
आगरा में अनैतिक कार्य कराने वाले स्पा सेंटर पर छापे मारे। स्पा सेंटर बंद होने के बाद स्टे होम खोल लिए गए। 10 दिन पहले ही होम स्टे किराया पर लिया गया था। जांच में सामने आ रहा है कि होम स्टे में युवतियों को बुलाया जाता था और सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।