आगरालीक्स…आगरा के रितेश प्रताप ने बुलेट से की श्रीखंड कैलाश यात्रा. 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित है 72 फीट ऊंचा शिवलिंग…आगरालीक्स को बताया अनुभव
आगरा के राजपुर चुंगी प्रेम नगर के रहने वाले व्यापारी रितेश प्रताप सिंह ने बुलेट से श्रीखंड कैलाश यात्रा की है.15 जुलाई से शुरू की सोलो यात्रा 26 जुलाई को समाप्त हुई.श्रीखंड कैलाश यात्रा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित श्रीखंड महादेव पर्वत की एक कठिन धार्मिक यात्रा है. यह 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 72 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है. यह दुर्गम रास्तों, तीव्र चढ़ाई और ऊंचाई के कारण चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आध्यात्मिक अनुभव के लिए प्रसिद्ध है.
रितेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें कई बार काफी खतरनाक स्थितियों का सामना करना पड़ा. लेकिन दिल और दिमाग में जोश था महादेव की भक्ति का और हर हाल में यात्रा पूरी कर दर्शन करने का संकल्प लिया था तो इन कठिन व दुर्गम रास्तों को पार किया.

