आगरालीक्स ….आगरा में आज रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए रोडवेज बसों पर रक्षाबंधन के लिए महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी, हर 30 मिनट पर रोडवेज बस मिलेगी। बसों की संख्या बढ़ाने के साथ फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
रक्षाबंधन पर प्रदेश में 10 अगस्त की रात 12 से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में आगरा में आज रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

558 बसें चलेगी
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सभी रुटों पर 558 बसें चलेंगी। नोएडा, बरेली, लखनऊ, फरीदाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी के लिए 24 घंटे बस मिलेगी, इसके लिए कर्मचारी डिपो पर तैनात किए गए हैं।