आगरालीक्स ….आगरा का 10 अगस्त का प्रेस रिव्यू भाजपा को झटका, नीतीश ने फिर बदला पाला, बिहार में लौटी चाचा भतीजा सरकार , पीएम मोदी की संपत्ति 26 लाख बढी, जमीन दी दान, अब संपत्ति.
आगरा के न्यूजपेपरों में आज प्रकाशित खबरें
भाजपा को झटका, नीतीश ने फिर बदला पाला, बिहार में लौटी चाचा भतीजा सरकार
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से अरेस्ट, पांच लग्जरी कारें सीज, महिला से अभद्रता करने के मामले में हुई कार्रवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
सीएम योगी ने कहा, वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए बने ठोस कार्ययोजना
आज रात 12 बजे से 12 अगस्त रात 12 बजे तक निशुल्क सफर कर सकेगी महिलाएं
पीएम मोदी की संपत्ति 26 लाख बढी, जमीन दी दान, अब संपत्ति 2.23 करोड़ रुपये। गांधीनगर में पीएम मोदी ने अपने हिस्से की 1.1 करोड़ रुपये की जमीन की दान। पीएम मोदी ने किसी बांड, शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है। कोई वाहन नहीं है, चार अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है। पीएमओ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को पीएम मोदी की संपत्ति 22382504 रुपये हो गई है, इसमें 35250 रुपये नकद हैं, डाकघर के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र 905105 रुपये के थे, जीवन बीमा पॉलिसियों का मूल्य 189305 रुपये है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पास अच और अचल संपत्ति 5.51 करोड़ रुपये

आगरालीक्स
कुत्तों की तीन तरह की प्रजाति पर लग सकती है रोक
तापमान बढ़ा, उमस से लोग परेशान
अमर उजाला
आगरा मेट्रो के लिए कर्ज से होगी 57.26 प्रतिशत की फंडिंग, 8380 करोड़ के प्रोजेक्ट में 20 प्रतिशत राशि केंद्र और 22.74 प्रतिशत राशि राज्य खर्च करेगा
सीरप गैंग में जिले के पांच गुुर्गे
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत पर हंगामा
तिरंगा के लिए पहले देना होगा आर्डर
भाजयुमो प्रशिक्षण वर्ग में अवैध धन उगाही का आरोप, उपाध्यक्ष निलंबित
दैनिक जागरण
ताजमहल में नमाज पढ़ने की कोशिश, केरल के तीन पर्यटक पकड़े
25 हजार आधार कार्ड सस्पेंड
रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर गिरा ट्रक, एक की मौत
हिंदुस्तान
या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्द ए खाक
कल से तिरंगी रोशनी से नहाएगा शहर
अग्निवीर के लिए सबसे ज्यादा आगरा में 1.75 लाख पंजीयन
ग्वालियर से चोरी हुई कार फतेहाबाद में पकड़ी