आगरालीक्स …आगरा से जा रही बस ने आगे चल रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई, आगरा में ट्रक पलटा, बाइक सवार की मौत हो गई।
बुधवार सुबह चार बजे
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 108 पर आगरा से नोएडा के लिए जा रही रोडवेज बस में पीछे से निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में निजी बस परिचालक की मौत हो गई और रोडवेज बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। मृतक निजी बस परिचालक धर्मेंद्र सिंह पुत्र आर्यदत्त सिंह नगला थाना जिला फर्रुखाबाद है। हादसे में चार यात्री घायल हुए हैं, घायलों में शिवप्रताप पुत्र रसूलाबाद कानपुर देहात और सुखेन्द्र नगला थाना फर्रुखाबाद की पहचान हुई है।
ट्रक पलटा, दो बाइकों को चपेट में लिया एक की मौत
आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के खारी नदी पर धौलपुर की ओर से आ रहा ट्रक पलट गया, ट्रक दो भागों में बटने से, दो बाइक सहित आठ लोग चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं, इसमें से तीन की हालत गंभीर है। इससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाया।