Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ car stuck in trench after MG Road collapse in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

car stuck in trench after MG Road collapse in Agra

116

आगरालीक्स ..आगरा का एमजी रोड दौडती कार के साथ धंस गया, सडक का बडा हिस्सा धंसने से कार फंस गई, युवती कार से सुरक्षित बाहर ​निकल गई। स्थानीय लोगों की भीड जुट गई है।

बुधवार सुबह आठ बजे सूर्य नगर कॉलोनी, दीवानी चौराहे के पास निवासी रमिता अरोडा कार से अपने कार्यालय जा रहीं थीं। सूर्य नगर कॉलोनी के गेट पर गाडी को टर्न किया, गाडी के पहिए के साथ ही एमजी रोड धंसता चला गया।

कूंद कर बचाई जान, दहशत में आए लोग
कार का आगे का पहिया धंसी सडक में फंस गया और सडक का बडा हिस्सा धंस गया। रमिता अरोडा बाएं तरफ का गेट खोलकर कूंदकर बाहर निकल आईं। बडी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, सडक का बडा हिस्सा धंस जाने से लोग दहशत में आ गए और एमजी रोड पर चल रहे वाहन चालकों से डिवाइडर की तरफ से जाने के लिए कहने लगे। कुछ ही देर में लोगों की भीड जुट गई।

पाइप और सीवर लाइन डैमेज होने से हादसा
बताया जा रहा है कि एमजी रोड पर बिजली की लाइन डालने के लिए खुदाई की गई, इससे पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन डैमेज हो गई। सडक के अंदर पानी भरता रहा, सडक के नीचे की मिटटी धंसने लगी, ऐसे में सुबह जैसे ही कार का आगे का हिस्सा एमजी रोड पर पहुंचा, सडक धंसने लगी, देखते ही देखते एमजी रोड का बडा हिस्सा धंस गया।

मरम्मत कार्य में जुटी टीम
एमजी रोड पर वाहनों की संख्या अधिक रहती है, सडक धंसने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सडक की खुदाई करते ही पानी भर गया, डैमेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत करने में टीम जुटी हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

error: Content is protected !!