आगरालीक्स(31 July 2021 Agra News)… टीबी से जंग में रोटरी क्लब ने बीमार बच्चों को मजबूत करने का संकल्प लिया है। उन्हें गोद लिया है। शनिवार को…।
25 बच्चों को लिया गोद
आगरा में टीबी से जंग लड़ रहे 25 बच्चों को रोटरी क्लब ने गोद लिया है। इन बच्चों को शनिवार को यमुनापार स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल के सभागार में एक महीने के लिए पौष्टिक आहार दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने इसे वितरित किया। उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित बच्चों को दवाओं के साथ ही पौष्टिक आहार भी चाहिए, जिससे वे बीमारी को मात दे सकें। उन्होंने क्लब के इस काम की सराहना की।
हर महीने दिया जाएगा आहार
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यूबी सिंह के माध्यम से 25 बच्चों को गोद लिया है। इनको पौष्टिक आहार दिया गया। इसमें प्रोटीन के लिए चना, साबुत मूंग, मोठ, रमास, मटर आदि दी गईं। हर महीने इन्हें पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
मुहिम जारी रहेगी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की मुहिम रोटरी क्लब चला रहा है। यह कार्यक्रम उसमें से एक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए क्लब शिविर भी लगाता रहा है। बच्चे देश का भविष्य हैं और इनका स्वस्थ्य रहना जरूरी है। धन्यवाद अस्पताल संचालक डॉ. अरविंद यादव ने दिया। रोटेरियन जतिन अग्रवाल, रोटेरियन मनोज आर कुमार, रोटेरियन विपुल गर्ग, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. वाईवी अग्रवाल, डॉ़. राजीव कुमार, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. शशिपाल सडाना, डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. अभिलाष गुप्ता मौजूद रहे।