आगरालीक्स… आगरा में दो दिन भीषण जाम में फंस सकते हैं, आज शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा है, रविवार को नगर कीर्तन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
आगरा में शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत कनिष्ठ सहायक की परीक्षा 56 परीक्षा केंद्र पर होगी, इसमें करीब 30240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उनके परिजन भी आएंगे, परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक एवं दूसरी पाली 3 से 4:30 बजे तक होगी। इससे शाम को जाम लग सकता है।
5 दिसंबर को नगर कीर्तन
रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि यातायात व्यवस्था में फेरबदल नगर कीर्तन के दौरान रहेगा।
रविवार के लिए किया गया रूट डायवर्ट
- बसंत टॉकीज चौराहा, चौकी घटिया, फुलट्टी रोड, सेब का बाजार से सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कोई छोटा और बड़ा वाहन माईथान, घटिया आजम खां की ओर नहीं जाएगा।
- फव्वारा चौराहा, पीपल गेट हॉस्पिटल रोड तिराहा, रावतपाड़ा से दोपहर एक बजे से शाम 4.30 बजे तक कोई भी छोटा-बड़ा वाहन फव्वारा चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
- सदर भट्ठी चौराहा, हींग की मंडी व कलक्ट्रेट ओवर ब्रिज से सदर भट्टी की ओर शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- स्टेट बैंक तिराहा से छीपीटोला चौराहा, बालूगंज की ओर भी शाम 4.30 बजे से रात 10.30 बजे तक कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- करियप्पा चौराहा, छीपीटोला ढलान के पास व सुभाष मूर्ति तिराहा से रात 8.00 बजे से रात 11 बजे तक कोई भी वाहन बालूगंज चौराहा की ओर नहीं आएगा।