आगरालीक्स.. आगरा के सर्व एसआरके मॉल में अभियुक्त की तलाश में पहुंचे कमला नगर चौकी इंचार्ज का मैनेजर से विवाद का मामला तूल पकड गया है। इस मामले की शिकायत के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने मैनेजर द्वारा लगाए गए अभद्रता के आरोप पर कमला नगर चौकी इंचार्ज प्रदीप भदौरिया की जांच एएसपी सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित को दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को कमला नगर चौकी इंचार्ज सर्व एसआरआके मॉल में एक अभियुक्त को पकडने के लिए पहुंचे। मॉल में प्रवेश करने को लेकर मैनेजर से विवाद हो गया। इस मामले में मल्टीप्लेक्स के मालिक सर्वप्रकाश कपूर ने डीएम से शिकायत की थी। उनके बेटे रोनित कपूर ने एसएसपी बबलू कुमार को फोन करके घटना से अवगत कराया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीओ हरीपर्वत का कहना है कि जांच में पता चला कि दरोगा एक अभियुक्त की तलाश में गया था। मॉल में उसे कर्मचारियों से सहयोग नहीं मिला। इससे दरोगा भड़क गया। उसने अशोभनीय व्यवहार किया, ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।