Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Rs 10 crore, 90 Lakh cash seized in car: IT search on jewller’s 4 premises in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rs 10 crore, 90 Lakh cash seized in car: IT search on jewller’s 4 premises in Agra

95

आगरालीक्स… आगरा में कार से आ रहे 10 करोड 90 लाख रुपये मिलने के बाद ज्वैलर के तीन परिसरों पर आयकर की रात भर सर्च चली, आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच, खरीद फरोख्त का लेखा जोखा चेक कर रही है।
मंगलवार को ओडिशा छत्तीसगढ बोर्डर पर महासामुंद के पास पुलिस ने टोयटा कार को रोक लिया, कार आगरा के यूपी 80 नंबर की थी, उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और पेपर चेक किए गए, कार की तलाशी लेने पर सीट के अंदर 500 रुपये के नोट की गडडी भरी हुईं थी, इसे देख पुलिस के होश उड गए। कार की सीट को खुलवाने के बाद 500 रुपये की नोटों की गडडी को बाहर निकाला गया।
10 करोड 90 लाख रुपये का कैश


पुलिस ने कार से कैश निकालने के बाद उसे गिना, कार में 10 करोड 90 लाख का कैश देख पुलिस सतर्क हो गई। कार सवार चारों युवकों को अरेस्ट कर लिया।
आगरा लेकर आ रहे थे कैश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कार चालक बनवारी जाट, प्रह्लाद बघेल, मोहम्मद इब्राहीम और नजमा बेगम को अरेस्ट किया है। ये सभी आगरा के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पकडे गए युवकों ने बताया कि आगरा के अवधेश ने उन्हें कटक से कैश लेने के लिए भेजा था, उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया गया था। कहा था कि कटक में पहुंचने के बाद मोबाइल पर संपर्क कर कोड बताना है, इसके बाद कैश मिल जाएगा, यह कैश उन्हें आगरा में अवधेश को देना था।
फार्म हाउस में दिया 10 करोड कैश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आगरा से कार से गए युवकों ने कटक पहुंचने के बाद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, उन्हें एक फार्म हाउस में बुलाया गया। वहां उन्हें कैश दिया गया, उन्होंने कार की सीट में 500 रुपये के नोटों की गडडी लगा दी। पुलिस आगरा के अवधेश की छानबीन में जुटी है।
मंगलवार दोपहर से जांच कर रही आयकर विभाग की टीम
आयकर विभाग की टीम ने ज्वैलर अवधेश अग्रवाल की किनारी बाजार जैन पैलेस स्थित एआर एंटरप्राइजेज, श्री गिर्राज जी एंड कंपनी और नूरी दरवाजे स्थित फैक्ट्री के साथ ही नामनेर स्थित घर पर छापा मारा। टीम जांच में जुटी हुई है।
ज्वैलर धन कुमार जैन के हमले में है आरोपी
आगरा सरापफा एसोसिएशन के धन कुमार जैन पर हमला हुआ था, इसमें पुलिस ने धन कुमार जैन के बडे भाई और उसके साले अवधेश अग्रवाल को आरोपी बनाया है। अवधेश अग्रवाल का बडा काम है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

error: Content is protected !!