आगरालीक्स …आगरा आ रही कार की सीट में छिपाकर लाए जा रहे 10 करोड रुपये सहित चार अरेस्ट, आगरा से कार लेकर चार युवक 10 करोड रुपये लेने के लिए गए थे, इन्हें ओडिशा छत्तीसगढ बोर्डर पर अरेस्ट किया गया है। इतना कैश किसने मंगाया और क्यों, इसकी जांच की जा रही है, कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं।
मंगलवार को ओडिशा छत्तीसगढ बोर्डर पर महासामुंद के पास पुलिस ने टोयटा कार को रोक लिया, कार आगरा के यूपी 80 नंबर की थी, उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और पेपर चेक किए गए, कार की तलाशी लेने पर सीट के अंदर 500 रुपये के नोट की गडडी भरी हुईं थी, इसे देख पुलिस के होश उड गए। कार की सीट को खुलवाने के बाद 500 रुपये की नोटों की गडडी को बाहर निकाला गया।
10 करोड रुपये का कैश

पुलिस ने कार से कैश निकालने के बाद उसे गिना, कार में 10 करोड का कैश देख पुलिस सतर्क हो गई। कार सवार चारों युवकों को अरेस्ट कर लिया।
आगरा लेकर आ रहे थे कैश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कार चालक बनवारी जाट, प्रह्लाद बघेल, मोहम्मद इब्राहीम और नजमा बेगम को अरेस्ट किया है। ये सभी आगरा के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पकडे गए युवकों ने बताया कि आगरा के अवधेश ने उन्हें कटक से कैश लेने के लिए भेजा था, उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया गया था। कहा था कि कटक में पहुंचने के बाद मोबाइल पर संपर्क कर कोड बताना है, इसके बाद कैश मिल जाएगा, यह कैश उन्हें आगरा में अवधेश को देना था।
फार्म हाउस में दिया 10 करोड कैश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आगरा से कार से गए युवकों ने कटक पहुंचने के बाद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, उन्हें एक फार्म हाउस में बुलाया गया। वहां उन्हें कैश दिया गया, उन्होंने कार की सीट में 500 रुपये के नोटों की गडडी लगा दी। पुलिस आगरा के अवधेश की छानबीन में जुटी है।
आगरा में कारोबारी पर छापे
आगरा निवासी ज्वैलर अवधेश का बडा काम है, कार में 10 करोड मिलने के बाद आगरा में आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है, इतना कैश कहां से आया, यह पता करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।