
शैंपू, वाशिंग पाउडर से अन्य उत्पाद बनाने वाली बडी कंपनी प्रॉक्टर एंड गेंबल के उत्पाद बेचने वाली जीएपीएल का ऑफिस गैलाना रोड के निर्भय नगर में है। ब्रांच मैनेजर संदीप चौधरी अपने साथ सोमवार दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक में 17 लाख कैश जमा करने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर कैशियर सोनू भी था, वे निर्भय नगर स्थित कंपनी के कार्यालय से बाइक से निकले, उनके हाथ में 17 लाख रुपये से भरा कैश का बैग था।
कुछ ही देर में पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए, बाइक को उनके पास ले जाकर तमंचा निकाल लिया। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कैश से भरा बैग लूट लिया। बाइक सवार बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बदमाशों के चेहरे पर रूमाल बंधा हुआ था। लूट की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।

सीसीटीवी में हुआ कैद
कंपनी के ब्रांच मैनेजर से हुई लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जहां वारदात हुई है, उसके आस पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाश दिखाई दे रहे हैं, उनके चेहरे रूमाल से ढके हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में लूटी हुई है।
पॉश इलाके में लूट से खलबली
निर्भय नगर पॉश एरिया है, यहां कई कोचिंग सेंटर हैं। इसके साथ ही बडी कंपनी के कार्यालय भी हैं। दिनदहाडे लूट की घटना से पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है। जगह जगह चैकिंग की जा रही है, लूट के लिए इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर सीसीटीवी से देखा जा रहा है। इसके साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस कडी से कडी जोडकर बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
Leave a comment