Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Rs 680 Crore Income tax collection till 21st December in Agra Region, Western UP & Uttarakhand no. 1 in Tax Collection #agranews
आगराबिगलीक्स

Rs 680 Crore Income tax collection till 21st December in Agra Region, Western UP & Uttarakhand no. 1 in Tax Collection #agranews

162

आगरालीक्स….(Agra News 25th December) आगरा में आयकर विभाग की समीक्षा, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड देश भर में इनकम टैक्स कलेक्शन में देश में नंबर वन। आगरा में अभी तक 680 करोड़ का इनकम टैक्स जमा। आगरा के हॉस्पिटल से मिला अधिक आयकर।
आगरा में शुक्रवार को आयकर ​भवन में आगरा क्षेत्र के मुख्य आयुक्त जयंत सिंह के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रधान मुख्य आयुक्त शिशिर झा ने समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस साल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का इनकम टैक्स का लक्ष्य 25 हजार करोड़ रुपये था। इसमें से 20 हजार करोड़ रुपये इनकम टैक्स प्राप्त हो चुका है। इस तरह 90 फीसद इनकम टैक्स कलेक्शन कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड देश में नंबर वन है।


आगरा का लक्ष्य 1350 करोड़
आगरा का इनकम टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य 1350 करोड़ है। कोरोना काल में जूता आयात और निर्यात करने वाले कारोबारियों पर असर पड़ा है इससे समस्या आ रही है, पर्यटन उद्योग भी ठंडा रहा। मगर, हास्पिटल, मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी कंपनी, नर्सिंग होम से अच्छा इनकम टैक्स मिला है। 1350 करोड़ का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 680 करोड़ इनकम टैक्स जमा हो चुका है।
रिफंड भी खूब दिया गया, आयकर दाता बढ़े
आयकर विभाग को 45 हजार नए आयकर दाता मिले हैं। इसके साथ ही हर साल आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। 2021 22 में अभी तक 13.55 लाख आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। इसके साथ ही 303 करोड़ का रिफंड भी हुआ है। जबकि 2020 21 में 13.10 लाख रिटर्न जमा हुए थे।
आयकर रिटर्न दाखि ल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
वहीं, नौकरीपेशा और पेंशनर्स को आयकर रिटर्न 2021 22 भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!