Sunday , 3 May 2026
Home टॉप न्यूज़ RSS leader Krishna Gopal Address on CAA in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

RSS leader Krishna Gopal Address on CAA in Agra

107

आगरालीक्स ….आगरा में आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि ओसामा बिन लादेन और अल जवाहिरी के समर्थकों को भारतीय नागरिकता दी जाए या फिर पाकिस्तान में प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, सिख, पारसी, जैन, इसाइयों को भारत की नागरिकता दी जाए।
रविवार को सूरसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि नागरिक संशोधन एक्ट से भारत का कोई भी नागरिक प्रभावित नहीं होगा। फिर चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय से क्यों न हों।
सह सरकार्यवाह ने विरोध करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत में किसे नागरिकता दी जाएगी और किसे नहीं, यह संसद तय करेगी। किसी घुसपैठिए या बाहर से आने वाली विभाजनकारी शक्तियों को इस देश का नागरिक नहीं बनाया जा सकता है।
सन् 1947 में 47.58 लाख, 1957 में करीब आठ लाख, 1971 में 6.69 लाख और 2002 में हजारों शरणार्थी भारत आए थे। यह संसद का अधिकार है कि किसे नागरिकता दी जाए। इससे पहले भी जब नागरिकता कानून में संशोधन हुआ, तब भाजपा ने इसका समर्थन किया था।
संविधान के अनुच्छेद 14 को समझे
उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 के विपरीत है और भेदभावपूर्ण है। ऐसे लोगों को समझना होगा कि अनुच्छेद 14 भारत के नागरिकों पर ही लागू है, किसी विदेशी पर नहीं। ऐसे में अनुच्छेद 14 का वायलेशन कैसे हो सकता है? कहा कि समय-समय पर कांग्रेस, सपा और लेफ्ट के नेता भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने और उन्हें शरण देने का समर्थन करते रहे हैं। अब ऐसा क्या हो गया कि विरोध पर उतर आए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Illegal Sand Mining in the Chambal: Central Team Camps in Pinahat Sanctuary Area…#agranews

आगरालीक्स…चंबल में अवैध बजरी खनन पर कड़ा शिकंजा, पिनाहट सेंचुरी क्षेत्र में...

बिगलीक्स

News Delhi News: Five members of Family & Four other died after fire break our in Vivek Bihar Delhi

नईदिल्लीलीक्स..News Delhi News: दिल्ली में चार मंजिला ​अपार्टमेंट में फ्लैटों में भीषण...

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG at 21 Center in Agra today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के...

बिगलीक्स

Agra Live News: 19 year old girl student molested in Fatehpur Sikari Monument, One arrested in Police encounter

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में छात्रा से...

error: Content is protected !!