आगरालीक्स… आगरा में सर्दी रिकॉर्ड तोड रही है, साल के अंत में सोमवार सुबह तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है। धुंध छाई हुई है, कडाके की सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं।
मौसम और तापमान बताने वाली कई वेबसाइट पर सोमवार सुबह तापमान तीन डिग्री दर्शाया गया। वहीं, सुबह से ही धुंध छाई हुई है और गलन भरी सर्दी में हाड कांप रहे हैं, लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
एक से तीन जनवरी तक बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में एक से तीन जनवरी तक बारिश हो सकती है, इससे तापमान में और गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Jan 10.0 14.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
02-Jan 9.0 14.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
03-Jan 9.0 13.0 Rain
04-Jan 9.0 14.0 Partly cloudy sky