आगरालीक्स ..आगरा में एमजी रोड पर दौडती बुलेट में आग लग गई, इससे अपफरा तपफरी मच गई। बुलेट से काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं।
आगरा के एमजी रोड पर मंगलवार को भगवान टॉकीज की तरफ से बुलेट से एक युवक आ रहा था, हरीपर्वत चौराहे के पास बुलेट से आग की लपटें उठने लगीं, आग की लपटें बुलेट की टंकी के पास से उठ रहीं थी, युवक बुलेट से उतर गया और बुलेट को एमजी रोड पर ही खडा कर दिया। बुलेट के टैंक के पास आग लगने से लोग दहशत में आ गए, टैंक फट ना जाए, इस डर से लोग दूर खडे हो गए। इससे अफरा तफरी का माहौल रहा, कुछ देर बाद आग बुझ गई।