नईदिल्लीलीक्स… रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबर्दस्त जंग जारी है। रूसी सेना राजधानी कीव से 32 किमी दूर है। यूक्रेन ने रूसी सेना को रोकने को अपने ही तीन पुलों को उड़ा दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- ‘जंग में सबने अकेला छोड़ा
यूक्रेन में चारों ओर खौफ व तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा- ‘जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं।
नागरिक ठिकानों पर हमले का आरोप
उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं।राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। वे लोगों को मार रहे हैं।
ओडेसा पर रूस का हो चुका है कब्जा
शांत शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा द्वीप पर रूस ने कब्जा कर लिया है। वहां तैनात सभी यूक्रेनी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं।उन्होंने रूसी आक्रमण का जवाब देने के लिए रूस के साथ पूर्ण सैन्य घेराबंदी का भी आदेश दिया। यह घेराबंदी 90 दिन चलेगी। सैन्यकर्मियों और सेना में सेवा देने योग्य देशवासियों को तैनात करने को कहा गया है।
अमेरिका ने कहा-रूस समर्थित सरकार होगी काबिज
दूसरे दिन भी रूसी विमानों ने बमबारी की। जंग शुरू हुए शुक्रवार सुबह 24 घंटे हो गए। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार अगले 96 घंटों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर लेगा। इसके एक सप्ताह के भीतर वहां की मौजूदा सरकार के स्थान पर रूस समर्थित सरकार काबिज हो सकती है।