यूपीलीक्स…उफ! मोटापे से परेशान शिक्षिका ने दी जान…स्कूल में बच्चे मोटी टीचर कहकर बुलाते थे, सुसाइड नोट में बयां की पीड़ा..बोली ‘लव यू सो मच’..
यूपी के हमीरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां मोटापे व थायराइड से परेशानी युवती जो कि एक टीचर थी, ने सुसाइड कर लिया. शरीर का वजन 90 किग्रा हो जाने और मोटापे से परेशान होकर उसने खुद को आग लगा ली. पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने लिखा है कि मम्मी—पापा मैं हार गई हूं…हमीरपुर के कजियाना मोहल्ला में रहने वाली 28 साल की साल्वी गुप्ता का अधजला शव बुधवार को परिजनों को छत पर मिला. साल्वी के भाई शशांक गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. शशांक ने बताया कि साल्वी रात को खाना खाने के बाद छत पर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई, जहां रात को उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को यहां एक सुसाइड नोट मिला.
सुसाइड नोट में पीड़ित युवती ने लिखा है कि पापा—मम्मी मैं हार गई हूं…मैं अब हिम्मत हार गई हूं. आप सब मेरा इतना ध्यान रख रहे हो पर मैं सही नहीं हो रही हूं. अब मैं आप सबको और परेशान नहीं करना चाहती हूं. पापा—मम्मी आप दोनों अपना ख्याल रखना. भइया मोनू मैं दोनों लोगों से बहुत प्यार करती हूं. मम्मी—पापा का ध्यान रखना, आप दोनों को लव यू सो मच..
मोटी टीचर कहकर बुलाते थे बच्चेपुलिस के अनुसार साल्वी कस्बा स्थित एक स्कूल में टीचर थी. परिजनों ने बताया कि युवती मोटापे के चलते मानसिक तनाव में थी. स्कूल में उसे मोटी टीचर कहकर बुलाते थे. बच्चों द्वारा मोटी टीचर बुलाने पर साल्वी असहज हो जाती थी.