मथुरालीकस…प्रेमानंद महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से कहा—लालच में नहीं पड़ा. बड़ा पद दिया है, आगे और भी पद हैं…बिना डरे काम करने का गुरुमंत्र भी दिया
यूपी के डिप्टी सीएमब्रजेश पाठक् ने गुरुवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के केलीकुंज आश्रम में जाकर उनसे मुलाकात और दर्शन किए. डिप्टी सीएम के साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी थीं. यहां पहुंचकर ब्रजेश पाठक ने संत प्रेमानंद को साष्टांग प्रणाम किया. प्रेमानंद महाराज ने डिप्टी सीएम को बिना डरे काम करने का गुरुमंत्र दिया.प्रेमानंद महाराज ने कहा कि समाज की सेवा करो, बस निर्भय रहना. लालच में नहीं पड़ना, क्योंकि जो मालिक दे रहा है, उसी से संतुष्ट रहना चाहिए. अभी आपको ईश्वर ने बड़ा पद दिया है. आगे और भी पद हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि आपने जो आशीर्वचन दिया, उसके अनुसार हम गुरुदेव काम करेंगे. आपकी कृपा बनी रहे. बिहारीजी की कृपा बनी रहे. राधारानी की कृपा बनी रहे.
संत प्रेमानदं ने कहा कि हमाना मनुष्य जन्म केवल भगवत प्राप्ति के लिए हुआ है. अब भगवत प्राप्ति कैसे होगी तो हमारे दिमाग में ऐसा आता है कि भगवत प्राप्ति का मतलब है कि कोई साधु महात्मा बन जाना या एकांत में बैठकर माला चलाना…ऐसा नहीं है. भगवत प्राप्ति के लिए हम जो कर्तव्य कर्म कर रहे हैं, उसे ईमानदारी से करें और नाम जप करें.