आगरालीक्स…आगरा में युवा सराफा कारोबारी सौरभ चोपड़ा की मौत से कारोबारियों में शोक. एमजी रोड पर एक्सीडेंट में हुई मौत. दो छोटी बच्चियों को बिलखता छोड़ गए सौरभ
आगरा के एमजी रोड पर गुरुवार रात को भीषण हादसा हुआ। एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब क्रोसिंग पर कार और स्कूटी में टक्कर हो गई, भीषण टक्कर में 35 साल के ज्वैलर सौरभ चोपड़ा को गंभीर चोट आई, उन्हें एसएन लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Accident in Agra MG Road)
कारोबारियों में शोक
युवा कारेाबारी सौरभ चौपड़ा की एक्सीडेंट में मौत से एक ओर जहां परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं सराफा कारोबारियों में भी शोक छा गया है. सौरभ पुष्प एन्क्लेव लोहामंडी के रहने वाले थे और बड़ा बाजार में जेवरात की फर्म चलाते थे. मृतक कारोबारी के दो मासूम बेटियां हैं. (Young Businessman died in Accident in Agra)
सीसीटीवी की जांच में जुटी पुलिस
स्पीड कलर लैब क्रोसिंग पर कार ने स्कूटी सवार ज्वैलर सौरभ को चपेट में ले लिया, स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी मौत हो गई, पुलिस स्पीड कलर लैब के आस पास के सीसीटीवी चेक कर रही है, जिससे पता चल सके कि घटना कैसे हुई। कार चालक कौन था। (jewellers died in Accident in Agra)
दोस्त को छोड़कर लौट रहे थे कारोबारी
चोपड़ा ज्वैलर्स दीवानी पर ज्वैलर सौरभ चोपड़ा के परिवार का ज्वैलरी शोरूम है। वे गुरुवार रात को अपने स्कूटी से दोस्त को भगवान टॉकीज छोड़ने गए थे, वहां से लौट रहे थे। स्पीड कलर लैब क्रोसिंग पर कार से स्कूटी टकरा गई। पुलिस जांच में जुटी है।