आगरालीक्स…धमाकों से दहल गया फिरोजाबाद का नौशहरा. पांच लोगों की मौत्, कई मकान हुए जमींदोज. चीखें ही चीखें….घनी बस्ती में था पटाखों का गोदाम
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित नौशहरा में घनी बस्ती के पटाखों का गोदाम था. रात को जब पटाखों के गोदाम में धमाका हुआ तो यह इतना तेज था कि हर कोई दहल गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तक तक कई मकान जमींदोज हो चुके थे तो कई लोग घायल थे. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. लोगों ने आज सुबह हंगामा भी किया लेकिन अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया.
ये है पूरा मामला
नौशहरा में देर रात पटाखों के गोदाम में धमाका हो गया. यह गोददाम भूरे खां उर्फ नवी अबदुल्ला द्वारा संचालित किया जा रहा था. उसके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस तो था लेकिन वह किराए पर मकान लेकर पटाखों को भंडारित करने में लगा था. यहां रहने वलो एक व्यक्ति ने बताया कि सभी लोग घर पर लेटे हुए थे, तभी अचाकन जोर का धमाका हआ. धमाके से घर में टीवी, खिड़कियां, लेंटर, दरवाजे तक उखड़ गए. घटना के बाद लोग घरों से निकलकर बाहर की तरफ दौड़ पडऋे. सैकदों की तादात में लोग इधर से उधर जान बचाने के लिए दौड़ लगा रहे थे. सूचना पर एसएसपी, डीएम, एसडीएम, सीओ सहित जिले के तमाम अधिकारी रातभर घटनास्थल पर डटे रहे. आगरा से एनडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंची और बचाव कार्य किए. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए.