आगरालीक्स…आगरा के दो और युवकों की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत. तीन दिन के अंदर छह युवकों की मौत…
आगरा के दो और युवकों की यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है. दोनेां सोमवार को आगरा से मथुरा घूमने के लिए गए थे और यमुना में नहाते समय डूब गए. 24 घंटे बाद आज मंगलवार को दोनों युवकों के शव यमुना से बरामद कर लिए गए हैं. युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ये है पूरा मामला
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के भाग्य ज्योति एन्क्लेव में रहने वाले 18 साल का आशीष दिवाकर ओर 22 साल का देवेंद्र गोस्वामी सोमवार को मथुरा घूमने के लिए गए थे. बल्देव में वे यमुना में नहाने लगे लेकिन गहराई में जाने से दोनों युवक डूब गए. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनों युवकों की तलाश यमुना में की. रात को अंधेरा होने पर सर्चिंग अभियान बंद कर दिया गया और आज सुबह फिर से दोनों युवकों की तलाश यमुना में की गई. लगभग 24 घंटे बाद आज दोपहर को गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हाथीघाट पर चार युवकों की हुई थी मौत
बता दें कि बीते शुक्रवार को आगरा के हाथीघाट पर चार युवक यमुना नदी में डूब गए थे. जिनके शव भी अगले दिन शनिवार को पुलिस ने नदी से बरामद किए थे. अब मथुरा में आगरा के दो युवकों के डूबने की घटना काफी दुखभरी है.