Friday , 24 April 2026
Home एजुकेशन Sahayak Adhyapak Bharti 2018 : Written exam in February in Agra
एजुकेशन

Sahayak Adhyapak Bharti 2018 : Written exam in February in Agra

119

आगरालीक्स.. सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा आगरा में होगी, इस परीक्षा से 68500 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। देखें पूरा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 शिक्षकों की भर्ती के लिए ‘सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, 2018 आयोजित करने की तैयारी है। भर्ती परीक्षा के आयोजन के बारे में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह ने मंगलवार को शासनादेश के रूप में गाइडलाइन्स और संभावित समय-सारिणी जारी की हैं। प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है। समय-सारिणी के आधार पर परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जाने की संभावना है। परीक्षा परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में आ सकता है।
45 फीसद अंक जरूरी
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 150 अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के जवाब देने होंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी व हिंदी में होगा, लेकिन अंग्रेजी विषय को छोड़कर अभ्यर्थियों को बाकी विषयों के प्रश्नों के उत्तर हिंदी में देने होंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी जिसमें से 67 यानी 45 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले सामान्य व पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण माना जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हअंक 40 प्रतिशत यानी 60 अंक होंगे। सहायक अध्यापक के पद पर चयन के लिए भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्राप्तांक प्रतिशत के 60 फीसद अंक उनके गुणांक में जोड़े जाएंगे। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

मंडल मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
यह परीक्षा आगरार सहित मंडल मुख्यालयों पर होगी, परीक्षा के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाएंगे। ऑनलाइन में की गई गलतियों को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को एक मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से दस दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किये जाएंगे। अभ्यर्थी खुद इन्हें डाउनलोड करेंगे। परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होगी। परीक्षा की शुचिता के लिए मंडल मुख्यालय वाले जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को वेबसाइट से डाउनलोड किये गए प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उसे प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र/अंतिम सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति/उप्र या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाणपत्र में से किसी एक प्रमाणपत्र को साथ लाना जरूरी होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।

मिलेगा प्रमाणपत्र
परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र परीक्षाफल घोषित होने के एक महीने के अंदर संबंधित मंडल मुख्यालय के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से जारी किया जाएगा। स्नातक के साथ दो वर्षीय डीएलएड (पहले बीटीसी)/विशिष्ट बीटीसी/उर्दू बीटीसी विशेष प्रशिक्षण या दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित व स्नातक शिक्षामित्रों का दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के साथ यूपीटीईीटी/सीटीईटी उत्तीर्ण

स्नातक के साथ एनसीटीई/भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यताप्राप्त संस्था से शिक्षा शास्त्र/शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में दो वर्षीय डिप्लोमा डीएड के साथ यूपीटीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीटिएट तथा चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बीएलएड) के साथ यूपीटीईटी उत्तीर्ण
ये मिलेंगे अंक

-भाषा (हिंदी, संस्कृत व अंग्रेजी) – 40 अंक
-विज्ञान – 10 अंक
-गणित – 20 अंक
-पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन – 10 अंक
-शिक्षण कौशल – 10 अंक
-बाल मनोविज्ञान – 10 अंक
-सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाएं – 10 अंक
-तार्किक ज्ञान – पांच अंक
-सूचना तकनीकी – पांच अंक
-जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृद्धि – 10 अंक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The UP Board results for 1.21 lakh students from Agra are being released tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 1.21 लाख छात्रों का कल यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ...

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Stuti Prabha credited her success to the guidance received from Unacademy Center and self-study…#agranews

आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने...

एजुकेशन

Agra Live News: 33 Colleges Declared Debarred by University Ahead of Exams…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए...

error: Content is protected !!