आगरालीक्स…वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पर लोगों को नोट बांटने का आरोप. डीएम से की गई शिकायत. कहा, भीड़ जुटाने के लिए लोगों को बांटे रुपये
वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद महाराज पर राधाकुंड में लोगों को नोट बांटने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की गई है. श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष की ओर से डीएम को यह शिकायत की गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए संत ने लोगों को रुपये बांटे हैं. हालांकि संत के अनुयायियों का कहना है कि उन्होंने साधु संतों को दक्षिणा दी थी. भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने की बात पूरी तरह से गलत है.
श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले के पक्षकार आशुतोष पांडे ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि संत प्रेमानंद ने राधाकुंड में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को रुपये बांटे. इस तरह के कार्य से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. शिकायती पत्र में उनहोंने कहा कि संत प्रेमानंद बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़कों पर भीड़ लेकर चलते हैं. इससे यातायात प्रभावित होता है और जाम लग जाता है. इसके अलावा संत ने बिना प्रशासनिक अनुमति के राधाकुंड में नौका विहार किया.