आगरालीक्स… आगरा में 10 रुपये में पेट भरकर खाना खिलाया जा रहा है, यह आॅटोमेटिक मशीन से तैयार किया जाता है। सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी शू एक्सपोर्टर पूरन डावर भी यही खाना खाते हैं।
आगरा में सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा सेवा भारती के सहयोग द्वारा अंत्योदय अन्नपूर्णा के तहत भगवान टॉकीज, रामबाग, बोदला चौराहे पर 10 रुपये में खाना दिया जा रहा है। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व शू एक्सपोर्टर पूरन डावर द्वारा आॅटोमेटिक उपकरणों से लैस रसोई में खाना तैयार कराया जाता है। रसोई में सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आटा गूंदने से लेकर बेलने के लिए आॅटोमेटिक मशीन लगी हुई हैं। जिससे खाने के क्वालिटी अच्छी रहे।
खुद भी खाते हैं रसोई का खाना
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें शू एक्सपोर्टर पूरन डावर अंत्योदय अन्नपूर्णा के लिए तैयार किया गया खाना खा रहे हैं, वे जब भी अपनी फैक्ट्री में रहते हैं, लंच रसोई में बने खाने से ही करते हैं, यह वही खाना है जिसे चौराहों पर 10 रुपये में वितरित किया जा रहा है। वे समय समय पर खाने की क्वालिटी और सफाई का भी ध्यान रखते हैं।
