आगरालीक्स… आगरा में पीएम मोदी ने कहा है कि सपा-कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। ओबीसी के हक पर डाका…
विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं
पीएम मोदी आज आगरा के कोठी मीना बाजार में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज में आपसे मांगने आया हूं, मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।
हम तुष्टिकरण खत्म कर संतुष्टिकरण की ओर बढ़ रहे
पीएम मोदी ने कहा कि देश मे तुष्टिकरण की राजनीति बहुत देखी, जिसने देश को टुकड़ों में बांटा। तुष्टिकरण को खत्म कर संतुष्टिकरण की ओर बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग का ठप्पा
सपा कांग्रेस का गठबन्धन घोर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। भाजपा का मेनिफेस्टो देश को सशक्त बनाने का।
धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। यही सामाजिक न्याय है। धर्म के आधार पर भारत का संविधान आरक्षण की अनुमति नहीं देता। कांग्रेस बाबा साहब और संविधान का अपमान करती है।
कांग्रेस कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लाने के प्रयास में
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। न्यायालय ने उनकी बात को ठुकरा दिया है। इसलिए कांग्रेस पिछले दरवाजे से काम करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस में मुस्लिमों को ओबीसी बना हक पर डाका
ओबीसी के 27 प्रतिशत के कोटे से छीनकर धर्म के आरक्षण देने का प्रयास कर रही है। कर्नाटक की कॉंग्रेस सरकार ने रातों-रात मुस्लिम को ओबीसी बनाकर हक पर डाका डाला है। यह डाका है कि नहीं।
यूपी में भी कांग्रेस की यही साजिश, सपा दे रही साथ
पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस यही करना चाहती है। सपा कांग्रेस का इसमें पूरा साथ दे रही है। संविधान द्वारा ओबीसी को दिया हक छीनकर अपने वोट बैंक को सपा कांग्रेस देना चाहती हैं। सपा यादवों से ही विश्वासघात कर रही है। दोनों लड़कों की दोस्ती तुष्टिकरण की राजनीति है।
योगी ने उन्हें सही जगह पहुंचा
उन्होंने कहा कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व गठबन्धन का नारा था जो जमीन सरकारी है, वो हमारी है। लखनऊ में बैठी सरकार का पूरा समर्थन रहता था। योगी जी ने उन्हें सही जगह पहुंचाया।
कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सेम पित्रोदा के बयान को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी।
बेटी सिर कटवा देगी लेकिन मंगलसूत्र नहीं लेने देगी
कांग्रेसी बार-बार कह रहे हैं कि अब आपकी सम्पत्ति की जांच होगी। शहजादे की एक्सरे मशीन गरीब मां के डिब्बे, मंगलसूत्र और गहने तक पहुंचेगी। स्त्री धन और मंगलसूत्र नहीं लेने देंगे। बेटी सिर कटवा देगी लेकिन मंगलसूत्र नहीं लेने देगी।
मोदी जब तक जिंदा है तब तक मंसूबे सफल नहीं होंगे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसे आपकी सम्पत्ति छीनने की योजना यहीं नहीं रुकेगी। संपत्ति का 55 प्रतिशत यह ले लेंगे। कर लगाकर लूटना चाहते हैं। कांग्रेस सपा की सरकार 10 बीघा खेत में से आधा हड़प लेगी। क्या अपनी संपत्ति कांग्रेस के भ्रष्ट पंजे में जाने देंगे। मोदी जब तक जिंदा है, ऐसा कोई काम करने से पहले मोदी से निबटना होगा।
मोदी चौकीदार बनकर खड़ा है
उन्होंने कहा कि जनता को लूटने वालों से पैसा निकाला जा रहा है। यह माताओं-बहनों की संपत्ति पर नजर गड़ाए हैं, लेकिन मोदी चौकीदार बनकर खड़ा है।
मेरा एक काम करोगे, योजना का लाभ नहीं मिलने वालों की सूची बनाओ
उन्होंने कहा कि मेरा एक काम करोगे, सब लोग हाथ ऊपर करो तो बताओ, योगी जी मेरी हर योजना को नीचे तक पहुंचाने का काम करती है, अब तक जिन लोगों तक योजना नहीं पहुंची हैं, उनकी सूची बनाओ। उन्हें बताओ की तीसरे टर्म में उन्हें भी लाभ मिलेंगे।
देश की सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार लाना जरूरी
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जो हथियारों के दलाल हैं, जो पुरानी सरकारों में घूस देकर अपना काम करा लेने में एक्सपर्ट हो गए थे और पुरानी सरकारों में बैठे हुए लोगों को भी ये मलाई खाने को मिलती थी। ऐसे सारे लोग अब बौखला गए हैं, बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वो मोदी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं। इन ताकतों को रोकने के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश की सुरक्षा के लिए – फिर एक बार भाजपा और एनडीए की सरकार लाना बहुत आवश्यक है।
युवाओं की आकांक्षा का ध्यान सरकार रख रही
पीएम मोदी ने कहा कि आज युवा आशा से भरा है। मुझे युवाओं पर नाज है। सपनों की ताकत देश के नौजवानों से मिलती है। युवाओं की हर आकांक्षा का ध्यान सरकार रख रही है
पेपर लीक कराने में गहलौत सरकार भी शामिल थी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद भाई-भतीजावाद को बढ़ाया। राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी ने खुलासा किया कि पेपर लीक नौजवानों के साथ खिलवाड़ में गहलौत सरकार शामिल थी। इससे बड़ा धोखा देश के नौजवानों के साथ नहीं हो सकता। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हुआ है। भाजपा सरकार की पहचान वैक्सीन, रोजगार, राशन।
अयोध्या-काशी से आगरा का भी पर्यटन बढ़ेगा
पीएम ने अयोधया और काशी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां आने वाले लोग आगरा होकर ही जाएंगे। पर्यटन तो बढ़ेगा ही।
प्रत्याशी क दिया वोट मोदी को मिलेगा
प्रत्याशी को दिया वोट मोदी को मिलेगा। देश के लिए मतदान जरूर करें। मेरा राम घर घर तक पहुंचाएं।