आगरालीक्स …आगरा से श्री कैला देवी मंदिर, करौली में पौशाक, 56 भोग, फूल बंगला की सेवा के लिए भक्त आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंदिर ट्रस्ट से फॉर्म लेकर भी सेवा के लिए आवेदन किया जा सकता है।
श्री कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट करौली ने अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक के लिए लगने वाले मेला में पौशाक, 56 भोग, फूल बंगला की सेवा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। कामाख्या देवी मंदिर, हाथीघाट के महंत अमित शर्मा ने बताया कि इस बार आनलाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है। पहला मेला 20 मार्च 2020 से 17 दिवसीय मेला शुरू होगा।

आगरा से तमाम भक्तों ने किया आनलाइन आवेदन
श्री कैला देवी मंदिर में सेवा के लिए आगरा से तमाम भक्तों ने आनलाइन आवेदन किया है।
यहां सेवा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं
