आगरालीक्स ..आगरा में जेल से रिहा होने के बाद फिल्म ‘भूमि’ से कमबैक करने जा रहे एक्टर संजय दत्त ने शूटिंग शुरू की, उन्हें देखने के लिए भीड उमडी, संजय दत्त ने हाथ हिलाया तो हाथ जोडकर अपने समर्थकों का अभिवाद स्वीकार किया। उन्होंने बुधवार को बमरौली कटारा में शूटिंग की, वे दोपहर में यहां पहुंचे।
फिल्म ‘भूमि’ में अदिति राव हैदरी संजय दत्त की बेटी का रोल निभा रही हैं , फिल्म ‘भूमि’ को उमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, इससे पहले वे ‘मैरी कॉम’ को डायरेक्ट कर चुके हैं।
आगरा में होनी है शूटिंग
एक्टर संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग आगरा में होनी है, ताजमहल के साथ ही महताब बाग और बमरौली कटारा में शूटिंग की जाएगी। इसके लिए लंबे समय से तैयारी चल रही थी। मंगलवार को संजय दत्त आगरा में आ गए और बुधवार को वे बमरौली कटारा में शूटिंग स्थल पर पहुंचे।

मुन्नाभाई एमबीबीएस में दर्शकों को गुदगुदाने वाले एक्टर संजय दत्त की जेल से रिहा होने के बाद भूमि पहली मूवी है। इस फिल्म से वे कमबैक कर रहे हैं, उनके प्रशंसकों में भी इसे लेकर उत्साह है और वे अपने एक्टर संजय दत्त की अदाकारी देखना चाहते हैं। यहां बुधवार को बमरौली कटारा में शूटिंग के लिए पहुंचे संजय दत्त को देखने के लिए भीड उमड पडी। उन्होंने हाथ हिलाने के साथ हाथ जोडकर अभिवादन स्वीकार किया। यह मूवी इसी साल अगस्त में रिलीज होनी है। इसे लेकर लोग उत्साहित हैं।
Leave a comment