मथुरालीक्स…देखें वीडियो, प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर. शिव भजनों पर संत के सामने किया नृत्य. संत ने भी बताई नामजप की महिमा…देखें वीडियो
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर इस समय वृंदावन की यात्रा पर हैं और आज शुक्रवार को उन्होंने केलिकुंज आश्रम में जाकर संत प्रेमानंद के दर्शन किए. इस दौरान गायक ने शिव भजनेां से यहां समां बांध दिया. यही नहीं संत के सामने शिव भजन पर नृत्य भी पेश किया. वहीं संत ने भी गायक को नामजद की महिला बताई. संत ने गायक की आवाज और भजन की प्रशंसा करने के साथ ही आशीर्वाद भी दिया. शुक्रवार सुबह रमणरेती स्थित श्रीहित राधाकेलि कुंज पहुंचकर कैलाश खेर ने संत प्रेमानंद से भेंट की. उन्होंने संत को मोर पंखी से बनी माला पहनाई. इसके बाद उनहोंने भगवान शिव और मीराबाई पर आधारित भजन भी पेश किए. उन्होंने नृत्य कर संत को शिव भजन सुनाया. संत प्रमानंद भजन सुन प्रसन्न हुए और उन्होंने कैलाश खेर की आवाज और भजन की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया. संत ने नामजप की महिमा बताते हुए कहा कि जैसे मिश्री शरीर के पित्त को शांत करती है, वैसे ही निरंतर राधा नामजद विकारों को मिटाकर जीवन में अमृत घोलता है. इससे पहले गुरुवार को कैलाश खेर ने बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की थी.