मथुरालीक्स…मथुरा में नवकेया ने पूरे किए सफलता के एक साल. सांसद हेमामालिनी ने टीम को दी शुभकामनाएं, सौंदर्य व स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा
मथुरा/आगरा। त्वचा एवं सौंदर्य उपचार के क्षेत्र में स्थापित ब्रांड ‘नवकेया’ (Navkeya) ने कान्हा की नगरी मथुरा में अपने सफल संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के अवसर पर नवकेया की टीम को मथुरा की लोकसभा सांसद, प्रख्यात अभिनेत्री एवं पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी जी का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
सांसद आवास पर टीम का आत्मीय स्वागत
मथुरा शाखा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवकेया के प्रमुख सदस्य—डॉ. अनु, डॉ. सुकृति और रोहिन प्रसाद- ने सांसद हेमा मालिनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने टीम का स्वागत किया और संस्था को प्रथम वर्षगांठ की बधाई दी। भेंट के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने नवकेया द्वारा मथुरा एवं आसपास के ब्रज क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई जा रही विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीकों, उन्नत लेजर सुविधाओं और उच्च-मानक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मथुरा जैसे ऐतिहासिक और पावन नगर में ऐसे आधुनिक स्वास्थ्य व सौंदर्य केंद्रों का विस्तार सराहनीय कदम है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ता।
मार्केट लीडर के रूप में स्थापित हो रहा नवकेया
आगरा में अपनी मजबूत पहचान और दशकों (21 years) की विशेषज्ञता के बाद, नवकेया ने मथुरा में कदम रखकर इस सेक्टर में नए मानक गढ़े हैं। केवल एक वर्ष के भीतर संस्थान ने अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यप्रणाली, यूएस-एफडीए (US-FDA) प्रमाणित तकनीकों और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण से क्षेत्र में मार्केट लीडर (Market Leader) के रूप में पहचान बनाई है।
डॉ. अनु एवं डॉ. सुकृति ने इस अवसर पर कहा:— ” सांसद हेमा मालिनी जी की शुभकामनाओं ने हमारी पूरी टीम में नई ऊर्जा का संचार किया है। हमारा संकल्प ब्रजवासियों को सुरक्षित, प्रामाणिक और सर्वोत्तम चिकित्सा व सौंदर्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराना है।”
नवकेया प्रबंधन के अनुसार, संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल सेवाएं देना ही नहीं, बल्कि आधुनिक क्लिनिकल एस्थेटिक्स के क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता का पर्याय बनना है। मथुरा शाखा की पहली वर्षगांठ पर संस्थान ने भविष्य में भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।