अलीगढ़लीक्स…साकार हरि भोले बाबा उर्फ एसपी सिंह के वकील का कहना है कि बाबा भागे नहीं हैं। यूपी में ही हैं। पुलिस बुलाएगी तो आ जाएंगे।
दीनदयाल अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे वकील
सिकंदराराऊ सत्संग हादसे में घायल हुए लोगों को अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में देखने पहुंचे बाबा के वकील ने यह बात कही है।
पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही
वकील एपी सिंह का दावा है कि बाबा पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं। वह भागे नहीं हैं यूपी में ही हैं। पुलिस जब बुलाएगी वह आएंगे। उन्हे पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है।