आगरालीक्स…पति सौरभ की हत्या दर्दनाक करने वाली मुस्कान जेल में करेगी सिलाई, उसका प्रेमी साहिल उगाएगा सब्जी. मुख्य बैरक में किए गए शिफ्ट…
मेरठ का बहुचर्चित् सौरभ हत्याकांड में उसकी हत्यारिन पत्नी और पत्नी के प्रेमी साहिल को जेल प्रशासन ने अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट कर दिया गया है. यहां उन्हें काम भी मिल गया है. जेल में बंद सौरभ की कातिल पत्नी मुस्कान रस्तोगी की बैरक का नया पता 12 बी है और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला का नया ठिकाना 18ए बैरक है.
दोनेां को मिला काम
जेल में बंद मुस्कान और साहिल को काम भी मिल गया है. कातिल मुस्कान ने जेल में सिलाई सीखने की इच्छा जताई है. अब मुस्कान को सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने खेती करने का आग्रह किया है. अब साहिल जेल में सब्जियां उगाएगा.
पति के किए थे 15 टुकड़े
लंदन से आए सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला को घर बुलाया. यहां चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या की गई और फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए गए. इसके बाद प्लास्टिक के ड्रम में शव के टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया.