आगरालीक्स…श्री माता वैष्णोदेवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए नवरात्रि से नई सेवाएं शुरू. श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद की होम डिलीवरी, बुजुर्गों के लिए हेलीकॉप्टर में कोटा सहित देगा सुविधाएं
चैत्र नवरात्रि के साथ ही श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियां के लिए कई नई सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है. इनमें प्रसाद की होम डिलीवरी, भवन में अटका आरती, अर्द्धकुंवारी में गर्भजून आरती, बेहतर आवास, विश्राम और लंगन सुविधाएं शामिल हैं. दिव्यांग और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष प्रावधान हैं जिसमें हेलीकॉप्टर सेवा में कोटा और निशुल्क बैटरी कार की सुविधा शामिल है.
त्रिकूट पर्वत पर श्रीमाता वैष्णो देवी विराजमान हैं. इनके दर्शन के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन नवरात्रि के समय में यह संख्या कई गुना अधिक बढ़ जाती है. ऐसे में श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई सेवाएं देने की घोषणा की है. कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि इसको लेकर एक बैठक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ हुई है. इसमें मंदिर में उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की गई. जानकारी दी गई कि मंदिर में रोजाना करीब 40 हजार श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन नवरात्रि में यह संख्या काफी बढ़ेगी. ऐसे में कई पस्ताव पारित हुए हैं. इसमें तय किया गया है कि भवन में अटका आरती और अर्धकुंवारी में गर्भजून आरती का आयोजन होगा. कई आरतियों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. इसी प्रकार पहले ही दनि से माता के प्रसाद की होम डिलीवरी कराई जाएगी. इसके लिए भक्त बोर्ड की वेबसाइट पर प्रसाद की बुकिंग कर सकते हैं. दिव्यांग तीर्थयात्रियां कें लिए यहां निशुल्क स्थान निर्धारित किए जाएंगे. इसे अलावा आवास, विश्राम और लंगर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. बुजुर्गों को भी हेलीकॉप्टर सेवा मं कोटा दिया जाएगा. यात्रा मार्ग पर रेस्ट एरिया, वाटर एटीएम, प्रसाद कियोस्क, जलपान आदि की व्यवस्था होगी.