आगरालीक्स….(Agra News 13thNovember ) प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा जरूरत पड़े तो लॉकडाउन लगाएं। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। दिल्ली में एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया है, आगरा देश के प्रदूषित शहरों में टॉप 5 में बना हुआ है, एक्यूआई 400 से अधिक है।
दिल्ली में एक्यूआई 500 पर बना हुआ है, इस मामले को लेकर दायर याचिका पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं।

ऐसा लगता है कि मास्क पहनकर बैठना होगा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि ऐसी स्थिति में लगता है कि घर में भी मास्क पहनकर ही बैठना होगा, कोर्ट ने केंद्र सरकार को वायु प्रदूषण से निपटने की तरकीब निकालने के लिए कहा है।
दो दिन का लॉक डालन लगाएं
चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि प्रदूषण में कुछ हिस्सा पराली जलाने का हो सकता है। लेकिन बाकी दिल्ली में जो प्रदूषण है वो पटाखों, उद्योगों और धूल धुएं की वजह से है। हमें तत्काल इसे नियंत्रित करने के कदम बताएं, अगर जरूरत पड़े तो दो दिन का लॉकडाउन या कुछ और कदम लीजिए, कहा कि ऐसी स्थित में लोग आखिर कैसे जिएंगे।