आगरालीक्स ..आगरा में स्कूलों की फीस को लेकर चल रहे विवाद पर 30 जुलाई को पैरेंटस, स्कूल एसोसिएशन, शिक्षा विभाग और प्रशासन की बैठक होगी। जिससे फीस को लेकर चल रहे विवाद पर निर्णय लिया जा सके।
आगरा में लॉक डाउन के तीन महीने की फीस ना लेने और आनलाइन क्लासेज की 50 फीसद फीस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में प्रोग्रेसिव आगरा पैरेंटस एसोसिएशन पापा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को पापा संस्था ने सेंट जॉर्जेज यूनिट द्वितीय में प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया, इससे पहले ही संस्था के सदस्य दीपक सरीन को सिकंदरा पुलिस ने थाने बुलाया, उनसे कहा कि प्रदर्शन स्थगित कर दिया जाए, संस्था के अन्य सदस्य भी थाने पहुंच गए, कुछ अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन किया।
30 जुलाई को बैठक
पापा संस्था के अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सिकंदरा में एसीएम प्रथम भी पहुंच गए, उन्होंने फोन पर जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता की, इसमें तय हुआ है कि 30 जुलाई को पैरेंटस, स्कूल एसोसिएशन के साथ शिक्षा विभाग और प्रशासन की बैठक होगी, इसमें फीस के विवाद पर निर्णय लिया जाएगा, तब तक प्रदर्शन ना करें।
स्कूलों का अल्टीमेटम, 31 जुलाई तक फीस जमा ना करने पर आनलाइन क्लास से आउट
उधर, स्कूल एसोसिएशन ने अभिभावकों को अल्टीमेटम दिया है कि 31 जुलाई तक पहले क्वाटर की पफीस जमा नहीं करते हैं तो उन छात्रों को आनलाइन क्लासेज से आउट कर दिया जाएगा।