आगरालीक्स . ..आगरा में एक कॉम्प्लेक्स की सीढियों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से रेस्टोरेंट में धुआं भर गया, रेस्टोरेंट में आग नहीं लगी, पूरी तरह से सुरक्षित है।
आगरा के कमला नगर श्री राम चॉक स्थित संगम पैलेस में पहली मंजिल पर बिन्दनी की रसोई है। सोमवार को यहां ग्राउंड फ्लोर की सीढियो में शार्ट सर्किट से आग लग गई, आग से धुआँ ऊपर की तरफ रेस्टोरेंट की तरफ उठा, धुआं उठता देख रेस्टोरेंट संचालक ने अपने सीढ़ियो का शटर खोलने की कोशिश की, शटर ना खुलने के पर शटर का ताला तोड़ा गया, इससे रेस्टोरेंट में अत्यधिक धुआँ ही धुआँ हो गया। आनन फानन में पुलिस व दमकल विभाग की टीम मदद के लिये समय पर आ पहुँची और स्थिति को संभाल लिया गया। रेस्टोरेंट सुरक्षित है ज्यादा हानि नही हूई है।