आगरालीक्स.. आगरा सहित यूपी में एक मार्च से कक्षा 6 से 8 तक और कक्षा एक से 5 तक के छात्रों के लिए 15 मार्च से स्कूल खोलने पर आज निर्णय होगा।
आगरा सहित यूपी में कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल चुके हैं। कोरोना के केस भी कम हो गए हैं। ऐसे में अब कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की कवायद चल रही है। इसके लिए दो चरणों में स्कूल खोले जाएंगे।
एक मार्च से खुल सकते हैं कक्षा 8 से 6 तक के स्कूल
बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर 5 फरवरी को निर्णय लिया जाएगा।
15 मार्च से 1 से कक्षा 6 तक के स्कूल खुलेंगे
इसके बाद दूसरे चरण में 1 से कक्षा 6 तक के स्कूल खोले जाएंगे। 15 मार्च से स्कूल खुल सकते हैं। इस पर भी आज निर्णय लिया जाएगा। स्कूल खोलने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्कूलों में प्रार्थना सभाएं नहीं होंगी। क्लास में छात्रों की संख्या कम रहेगी।