Thursday , 11 December 2025
Home बिगलीक्स School’s From 6 to 8th class re open from 24th August in Agra #agranews
बिगलीक्स

School’s From 6 to 8th class re open from 24th August in Agra #agranews

आगरालीक्स …आगरा में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के लिए मंगलवार से खुल जाएंगे। इसके बाद कक्षा एक से पाचवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में स्कूल बंद कर दिए गए थे और आनलाइन क्लास चल रहीं थी। कोरोना पर काबू पा लिया गया है, इसके साथ ही स्कूल खुलने लगे हैं। पहले चरण में कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं।
कल से कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र जाएंगे स्कूल
आगरा में 24 अगस्त से कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल रहे है। स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल खुलेंगे और शनिवार, रविवार की छुटटी रहेगी। स्कूलों में भी तैयारी कर ली गई है।
एक सितंबर के बाद कक्षा एक से 5 तक के स्कूल
तीसरे चरण में कक्षा एक से पाचवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। इस तरह आगरा में सितंबर तक सभी स्कूल खुल जाएंगे और छात्रों को स्कूल जाना होगा। कोरोना संक्रमण फैलता है तो स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।
आईएमए की अपील, न खोले जाएं स्कूल
आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय ने डीएम प्रभु एन सिंह को पत्र लिखकर अपील की है कि अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे, कोरोना संक्रमण का खतरा है और बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

बिगलीक्स

Agra News: Arvee Academy Asat Admission Cum Scholarship test for NEET & JEE Aspirant on 20th December 2025#Agra

आगरालीक्स आगरा में नीट, आईआईटी जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के...

error: Content is protected !!