Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Moisture decreased in the environment of Agra, dizziness, pain in feet
agraleaksFoodHealthlifestyleबिगलीक्सहेल्थ

Moisture decreased in the environment of Agra, dizziness, pain in feet

आगरालीक्स(23rd August 2021 Agra News)...आगरा के वातावरण में नमी कम हुई, धूप में निकलते ही आ रहे चक्कर, पैरों में दर्द। पेट दर्द से बच्चे परेशान। 

दो दिन से बढ़ रहा तापमान
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन से तापमान लगातार बढ़ने लगा है और नमी कम हो रही है। आगरा के वातावरण में 80 से 90 फीसद तक नमी रहती थी, यह सोमवार को नौ फीसद तक पहुंच गई। नमी कम होने से धूप में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है और धूप तेज निकलने से पसीना अधिक निकल रहा है।

तापमान तीन डिग्री बढ़ा, गर्मी से बुरा हाल
आगरा का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया है। सोमवार को आगरा का तापमान 27.8 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।

आ रहे चक्कर, फूल रही सांस
पसीना अधिक आने से चक्कर लगा रहे हैं, पानी और नमक की कमी हो रही है। इसके साथ ही लोगों की थोडी दूर पैदल चलने पर ही सांस फूल रही है। बच्चों में पेट दर्द की समस्या बढ़ गई है। डायरिया के केस भी बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों के यहां लाइन लगी है।

नीबू पानी, मट्ठा खूब पीएं
फिज़िशयन डॉ. विश्व दीपक ने बताया कि इस मौसम में पानी अधिक पीएं, नीबू पानी, मट्ठा का सेवन करें और तरल पदार्थ अधिक लें। बाजार से खाना लेकर खाने से बचें, फास्ट फूड का सेवन न करें।

Related Articles

हेल्थ

If you are suffering from lung disease, consult Dr. Siddharth Tomar at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स….फेंफड़े के रोग से जूझ रहे हैं तो आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

बिगलीक्स

Agra News: Three flights came at 5 minute interval at Kheria Airport#Agra

आगरालीक्स…Agra News: इंडिगो की फ्लाइट के संचालन में आ रही समस्या से...

error: Content is protected !!