आगरालीक्स …आगरा में आज से स्कूल खुल गए, कुछ स्कूलों द्वारो सर्दी को देखते हुए कक्षा आठ तक आनलाइन क्लासेज जारी रखी हैं जिससे बच्चों को कोई परेशानी ना हो। मगर, आनलाइन क्लासेज में शामिल होने की अनिवार्यता है।
आगरा में दो दिन से सर्दी से हल्की राहत मिली है, इसके साथ ही स्कूल भी खुल गए हैं, करीब एक महीने बाद कक्षा आठ तक के स्कूल खुले हैं। सुबह सर्दी में बच्चे स्कूल के लिए तैयार हुए, बच्चों के साथ ही उनके परिजनों को भी सुबह जल्दी जगना पड़ा।
सुबह 10.30 बजे से स्कूल
अधिकांश स्कूलों की टाइमिंग भी सुबह 10.30 बजे से है, दोपहर तीन बजे छुटटी होगी। इसके लिए करीब एक घंटे पहले बच्चों को स्कूल वैन और आटो से स्कूल के लिए घर से निकलना पड़ा।